विशेष

गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई:राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला का पूरा चेहरा दिख रहा है।

आज शाम से अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हो जाएंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए मंदिर में 23 जनवरी से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे।

इससे पहले गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया था। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे।

बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। आज श्रीरामलला का वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास कराया गया। फिर आरणी मंथन से कुंड में अग्नि प्रकट की गई। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।

इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा लोगों के दर्शन के लिए किया गया है। आज शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे।

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

 

विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बनेगी राम मंदिर की शान

 

बांसुरी के लिए फेमस पीलीभीत के मुस्लिम कारीगरों ने विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी का निर्माण किया है। शुक्रवार को इस बांसुरी का पूजन किया गया। यह बांसुरी अब अयोध्या भेजी जा रही है, जो श्री राम मंदिर की शान बढ़ाएगी। इसे बनाने वाली हिना परवीन ने कहा, ''हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जिस मंदिर की विश्वभर में चर्चा हो रही है, वहां हमारी बांसुरी जा रही है।'' पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं...